मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के कोटवा पांडे के पास कार की टक्कर से अधेड़ महिला की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटवा पांडे के पास गुरुवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे कोटवा पांडे निवासिनी 55 वर्षीय महिला हीरावती को मड़िहान की तरफ से आ रही ब्रेजा कार ने टक्कर मार दिया। जिसमें महिला हीरावती की मौके पर मौत हो गई। वहीं परिजनों द्वारा जाम लगाने की कोशिश करने पर थाना प्रभारी ने परिजन को समझा बुझा कर। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।