मिर्ज़ापुर: डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में लिया भाग, कलेक्ट्रेट से निकाली गई यात्रा
कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद हाथ में तिरंगा लेकर वह खुद इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो गए। जिला पंचायत रोड, रमईपट्टी तिराहा, सिविल लाइन रोड, कचहरी तिराहा, टीबी अस्पताल तिराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।