मिर्ज़ापुर: अनगढ़ रोड स्थित बालक दास पोखरा पर पुत्र की दीर्घायु की कामना के साथ व्रती महिलाओं ने किया ललही छठ पूजा
अनगढ़ रोड स्थित बालक दास पोखरा पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए ललई छठ पूजा किया। अलग-अलग टोलियां में बैठकर महिलाओं ने विधि विधान से ललही छठ पूजा की। मान्यता के अनुसार तालाब के किनारे, गंगा घाट के किनारे, कुआं के पास जनपद व नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर पूजा संपन्न हुआ। पूजा स्थल के पास मेला लगा रहा।