मिर्ज़ापुर: 30वीं अंतर्जनपदीय कबड्डी, कलस्टर, जिमनास्टिक, फेसिंग व खो-खो प्रतियोगिता का समापन, एसएसपी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
भिस्कुरी स्थित स्टेडियम में 30वीं अंतर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर, जिमनास्टिक, फेसिंग व खो खो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एसएसपी सोमेन बर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ।