मिर्ज़ापुर: एसएन स्कूल लालडिग्गी में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में रूप सजा प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे मुन्ने बच्चों ने लिया हिस्सा
एस एन पब्लिक स्कूल लालडिग्गी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे कृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण और राधा के रूप में पहुंचकर हिस्सा लिया।डायरेक्टर राजेश सिंह और संध्या सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाई और पुरस्कृत किया।