प्रतापगढ़: सदर समेत जिले के सभी सात मंडलों का भाजपा का प्रशिक्षण संपन्न हुआ
सदर समेत जिले के सात मंडलों में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण 2026' का अभियान रविवार शाम 6 बजे पूरा हो गया। जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने और सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने की अपील की है।