अजयगढ़: अजयगढ़ में टाइल्स की दुकान में घुसा खूंखार स्पेक्टिकल कोबरा, देखते ही मची अफरा-तफरी
Ajaigarh, Panna | Sep 11, 2026 अजयगढ़ तहसील के बरियारपुर रोड स्थित ऐशबाग गेट के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टाइल्स की दुकान के अंदर अचानक स्पेक्टिकल कोबरा सांप दिखाई दिया। दुकान में मौजूद लोगों की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, सभी के होश उड़ गए और मौके पर डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सांप काफी बड़ा और खतरनाक दिखाई दे रहा था। कोबरा को दुकान के अंदर देखकर लोग उससे दूरी बनाकर खड़