Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

#जनसुनवाई दिनांक 13.06.2026 #SP_KSJ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आये आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #UPPolice #KasganjPolice

2 views | Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

दिनांक 13.06.2026 को थाना सोरों  क्षेत्रांतर्गत मथुरा बरेली हाइवे पर राजस्थान लोक परिवहन व उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों के मध्य सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु व लोगो के घायल होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वार तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है, जहां सभी घायल उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह द्वारा दी गई बाइट।

दिनांक 13.06.2026 को थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत मथुरा बरेली हाइवे पर राजस्थान लोक परिवहन व उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों के मध्य सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु व लोगो के घायल होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वार तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है, जहां सभी घायल उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह द्वारा दी गई बाइट।

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

दिनांक 13.06.2026 को समय सुबह करीब 04.30 थाना सिढ़पुरा अन्तर्गत ग्राम शेखूपुरा में मकान की छत गिरने से परिवार के 03 सदस्यों की मृत्यु व 03 के घायल होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों के उपचार हेतु भिजवाया गया था एवं  तीनों मृतकों के शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । जिलाधिकारी कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा घटना स्थल व अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया एवं परिवार को हर सम्भव मदद दिलवाने हेतु आश्वासन दिया गया है। सम्पूर्ण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कासगंज द्वारा दी गयी बाइट ।

दिनांक 13.06.2026 को समय सुबह करीब 04.30 थाना सिढ़पुरा अन्तर्गत ग्राम शेखूपुरा में मकान की छत गिरने से परिवार के 03 सदस्यों की मृत्यु व 03 के घायल होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों के उपचार हेतु भिजवाया गया था एवं तीनों मृतकों के शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । जिलाधिकारी कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा घटना स्थल व अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया एवं परिवार को हर सम्भव मदद दिलवाने हेतु आश्वासन दिया गया है। सम्पूर्ण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कासगंज द्वारा दी गयी बाइट ।

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

आंधी-तूफान का कहर: मकान का लैंटर गिरने से दंपति समेत मासूम बेटी की मौत

शेखुपुरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर तीन की गई जान; तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

सिढ़पुरा/कासगंज। जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव शेखुपुरा में शुक्रवार देर रात तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। खराब मौसम के दौरान एक मकान का लैंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर के अंदर सो रहा था परिवार, अचानक ढह गया लैंटर

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। तेज हवाओं और बारिश के बीच मकान का लैंटर अचानक ढह गया और परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

दंपति और तीन वर्षीय बेटी की मौत

हादसे में वीरभान (30 वर्ष), उनकी पत्नी नीलम (27 वर्ष) और तीन वर्षीय पुत्री काव्या की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं काजल (10 वर्ष), सूरज (7 वर्ष) और किरण (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सिढ़पुरा थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पूरे गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से शेखुपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार वीरभान मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रशासन कर रहा जांच, घायलों के इलाज पर नजर

प्रशासन द्वारा घटना की जांच कराई जा रही है। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तेज आंधी और बारिश के बीच हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दुख और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

आंधी-तूफान का कहर: मकान का लैंटर गिरने से दंपति समेत मासूम बेटी की मौत शेखुपुरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर तीन की गई जान; तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल सिढ़पुरा/कासगंज। जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव शेखुपुरा में शुक्रवार देर रात तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। खराब मौसम के दौरान एक मकान का लैंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घर के अंदर सो रहा था परिवार, अचानक ढह गया लैंटर प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। तेज हवाओं और बारिश के बीच मकान का लैंटर अचानक ढह गया और परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दंपति और तीन वर्षीय बेटी की मौत हादसे में वीरभान (30 वर्ष), उनकी पत्नी नीलम (27 वर्ष) और तीन वर्षीय पुत्री काव्या की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं काजल (10 वर्ष), सूरज (7 वर्ष) और किरण (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही सिढ़पुरा थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पूरे गांव में पसरा मातम एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से शेखुपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार वीरभान मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन कर रहा जांच, घायलों के इलाज पर नजर प्रशासन द्वारा घटना की जांच कराई जा रही है। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तेज आंधी और बारिश के बीच हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दुख और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Kasganj, Kasganj | Jun 13, 2026

दिनांक 12.06.2026 को समय करीब 20:00 बजे थाना ढोलना पर, क्षेत्र में भरसोली मोड़ के निकट टेंपो व ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 03 व्यक्तियों की मृत्यु व 05 लोगो के घायल  होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है व घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा 03 लोग उपचाराधीन है, तीनो की स्थिति सामान्य है, 02 लोगो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रकरण मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा दी गई बाइट।
@UPPolice

दिनांक 12.06.2026 को समय करीब 20:00 बजे थाना ढोलना पर, क्षेत्र में भरसोली मोड़ के निकट टेंपो व ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 03 व्यक्तियों की मृत्यु व 05 लोगो के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है व घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा 03 लोग उपचाराधीन है, तीनो की स्थिति सामान्य है, 02 लोगो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रकरण मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा दी गई बाइट। @UPPolice

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 12, 2026