Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

Kasganjpolice

कासगंज में महिला हत्याकांड के दो इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

25-25 हजार रुपये के थे इनाम घोषित, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

कासगंज। थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में हुए महिला हत्याकांड में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, कादरगंज निवासी महिला के गायब होने की सूचना 8 जुलाई को मिली थी। तलाश के दौरान 14 जुलाई को एक आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित आरोपी मोटरसाइकिल से कादरगंज की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी आफताब के दाहिने पैर और शोएब के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कासगंज रेफर किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी आफताब पुत्र जमील और शोएब पुत्र सगीर खां, दोनों ग्राम कादरगंज थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी चंचल सिरोही सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। #KasganjPolice

कासगंज में महिला हत्याकांड के दो इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार 25-25 हजार रुपये के थे इनाम घोषित, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद कासगंज। थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में हुए महिला हत्याकांड में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, कादरगंज निवासी महिला के गायब होने की सूचना 8 जुलाई को मिली थी। तलाश के दौरान 14 जुलाई को एक आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित आरोपी मोटरसाइकिल से कादरगंज की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी आफताब के दाहिने पैर और शोएब के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कासगंज रेफर किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी आफताब पुत्र जमील और शोएब पुत्र सगीर खां, दोनों ग्राम कादरगंज थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी चंचल सिरोही सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। #KasganjPolice

Kasganj, Kasganj | Jul 18, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने लहरा गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

कासगंज। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को सोरों स्थित लहरा गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, सफाई और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसपी ने घाट पर महिला पुलिस, एंटी रोमियो टीम की तैनाती और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ नगर, थाना प्रभारी सोरों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। #soron #kavar #KasganjPolice

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने लहरा गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश कासगंज। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को सोरों स्थित लहरा गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, सफाई और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसपी ने घाट पर महिला पुलिस, एंटी रोमियो टीम की तैनाती और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ नगर, थाना प्रभारी सोरों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। #soron #kavar #KasganjPolice

Kasganj, Kasganj | Jul 18, 2026

चांडी रोड बाइक लूटकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार

कासगंज। थाना कोतवाली कासगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चांडी रोड पर हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त परमवीर विक्रम जीत उर्फ बंटी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आत्मरक्षा में हुई जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत सामान्य है।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने की। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

#KasganjPolice #Kasganj #PoliceEncounter #BikeLoot #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews

चांडी रोड बाइक लूटकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार कासगंज। थाना कोतवाली कासगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चांडी रोड पर हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त परमवीर विक्रम जीत उर्फ बंटी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आत्मरक्षा में हुई जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत सामान्य है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने की। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। #KasganjPolice #Kasganj #PoliceEncounter #BikeLoot #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews

Kasganj, Kasganj | Jul 6, 2026

गंजडुण्डवारा में किराये के मकान में महिला की संदिग्ध मौत, बेटी के साथ रहती थी मृतका

कमरे से खून बहता देख पड़ोसियों ने दी सूचना, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कासगंज। जनपद के थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में शनिवार सुबह एक किराये के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब पड़ोसियों ने कमरे से खून निकलता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल थाना गंजडुण्डवारा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

#Kasganj #GanjDundwara #CrimeNews #Kasganjpolice

गंजडुण्डवारा में किराये के मकान में महिला की संदिग्ध मौत, बेटी के साथ रहती थी मृतका कमरे से खून बहता देख पड़ोसियों ने दी सूचना, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कासगंज। जनपद के थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में शनिवार सुबह एक किराये के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब पड़ोसियों ने कमरे से खून निकलता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल थाना गंजडुण्डवारा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। #Kasganj #GanjDundwara #CrimeNews #Kasganjpolice

Kasganj, Kasganj | Jul 4, 2026

सोरों में गुरुवार रात्रि एक ढाबा पर खाना खा रहे दो युवक से मारपीट वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी 
#kasganjpolice #kasg...

सोरों में गुरुवार रात्रि एक ढाबा पर खाना खा रहे दो युवक से मारपीट वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी #kasganjpolice #kasg...

Kasganj, Kasganj | Apr 24, 2026

Latest Kasganjpolice News Videos - Watch the Latest News of July 29, 2026 | Public App