दिनांक 13.06.2026 को समय सुबह करीब 04.30 थाना सिढ़पुरा अन्तर्गत ग्राम शेखूपुरा में मकान की छत गिरने से परिवार के 03 सदस्यों की मृत्यु व 03 के घायल होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों के उपचार हेतु भिजवाया गया था एवं तीनों मृतकों के शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । जिलाधिकारी कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा घटना स्थल व अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया एवं परिवार को हर सम्भव मदद दिलवाने हेतु आश्वासन दिया गया है। सम्पूर्ण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कासगंज द्वारा दी गयी बाइट ।
7 views | Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026