दिनांक 12.06.2026 को समय करीब 20:00 बजे थाना ढोलना पर, क्षेत्र में भरसोली मोड़ के निकट टेंपो व ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 03 व्यक्तियों की मृत्यु व 05 लोगो के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है व घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा 03 लोग उपचाराधीन है, तीनो की स्थिति सामान्य है, 02 लोगो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रकरण मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा दी गई बाइट।
@UPPolice
48 views | Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 12, 2026