श्री बदरीनाथ धाम: भू-वैकुंठ धाम में पौराणिक परंपराओं के निर्वहन के साथ 'माता मूर्ति मेले' की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी पावन श्रृंखला के तहत, वामन द्वादशी के शुभ अवसर पर भगवान बदरीविशाल के मुख्य रक्षक और क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण महावीर जी महाराज भारत के प्रथम गांव 'माणा' से गाजे-बाजे और पारंपरिक उत्सव के साथ बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, क्षेत्रपाल घंटाकर्ण जी ने भगवान बदरीविशाल को माणा स्थित माता मूर्ति मंदिर आने का औपचारिक निमंत्रण (न्योता) दिया। इस दिव्य और अलौकिक पल के साक्षी बनने के लिए मुख्य मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा, जहां पूरा वातावरण 'जय बदरीविशाल' और 'जय घंटाकर्ण महावीर' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Badrinathdhaam #Chamoli