राम माधव और बांसुरी स्वराज की नियुक्ति पर बवाल, कांग्रेस ने खोल दी 'पुरानी फाइलें'!
उत्तराखंड भाजपा द्वारा प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए दावा किया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में घिरने के बाद पार्टी ने दुष्यंत गौतम से किनारा कर लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने नए प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज के ट्रैक रिकॉर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गरिमा दसौनी ने राम माधव पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा लगाए गए आरोपों और बांसुरी स्वराज के ललित मोदी का वकील रहने के मुद्दे को उठाकर तीखे सवाल खड़े किए हैं।
देखिए गरिमा दसौनी का यह पूरा बयान और जानिए उत्तराखंड की राजनीति में क्यों मच गया है घमासान! वीडियो को लाइक व शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।
#UttarakhandPolitics #BJPNews #GarimaDasauni #CongressVsBJP #DehradunNews