डुमरांव: डुमरांव में डेढ़ हफ्ते बाद बरसी राहत की बारिश, गर्मी और उमस से मिली निजात, धान की रोपनी भी हुई तेज
Dumraon, Buxar | Aug 14, 2026 लगातार डेढ़ हफ्ते तक बारिश नहीं होने के कारण डुमरांव और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी और उमस से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। बाजारों में भीड़ कम हो गई थी और लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे।