पटना ग्रामीण: सुदर्शन पथ पर गौरव मेडिकल हॉल के पास अपराधियों ने की फायरिंग, एक व्यक्ति को छूकर निकली गोली, दो खोखा बरामद
पटना सिटी के खाजेकलां थाना अंतर्गत सुदर्शन पथ स्थित गौरव मेडिकल दुकान के पास मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मेहंदीगंज इलाके से आये अपराधी ने पहले रेलवे ट्रैक पर फायरिंग की, उसके बाद मेडिकल दुकान में फायरिंग कर फरार हो गए।