बलरामपुर: जिले में लगातार हो रही वर्षा से राप्ती नदी के जल स्तर में प्रति घंटे तीन सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है
जिले में लगातार हो रही वर्षा से राप्ती नदी के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। आज 27 सितंबर शुक्रवार रात 8:00 बजे नदी का जलस्तर 102. 180 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है लेकिन मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। जिले में बाढ़ चौकिया को सतर्क किया गया है।