बलरामपुर: जिले में भारी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त, बाजारों में दिन भर रहा सन्नाटा
जिले में रात से ही तेज हवा के साथ हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, लगातार हो रही बरसात से बाजारों में भी सन्नाटा देखा गया। दैनिक कार्य करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई निचले इलाकों में जल भराव की भी स्थिति देखी जा रही है, बरसात लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों को सचेत रहने की सूचना दी गई है।