बलरामपुर: कृषक बंधु ने फसल क्षति की सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14477 पर दर्ज कराने की जानकारी दी, उप निदेशक कृषि ने बताया
उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने लोगों को अवगत कराया है कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान की फसल आच्छादित है।जिले में 32646 किसानों के द्वारा अपनी फसल का बीमा कराया गया है हो रही तेज वर्षा से फसल के नुकसान की जानकारी बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14477 पर अवश्य दर्ज कराएं जिससे बीमित किसानों के फसल बीमा का लाभ बीमा कंपनी से से दिलाया जा सके।