बलरामपुर: आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से एमएलके कॉलेज में शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन, पूर्व सांसद ने कार्यक्रम को किया संबोधित
एम एल के पी जी कॉलेज सभागार में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की ओर से एक दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मानव जीवन में शिक्षा का महत्व एवं सर्वागीण विकास विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व सांसद चन्द्र भाल मणि तिवारी,मुख्य वक्ता आचार्य रूद्रानंद अवधूत,कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो0 जे पी पाण्डेय ने किया।