बलरामपुर: कोतवाली नगर में कटरा शंकर नगर निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी पर अनावश्यक रूप से मारपीट करने का केस दर्ज कराया
कटरा शंकर नगर निवासी राम नरेश ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि वह लेटा हुआ था कि विपक्षी बबलू उसे गाली गलौज करते हुए अनावश्यक रूप से मारने लगे। हल्ला गुहार करने पर आस पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया है विपक्षी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है प्रार्थी को काफी चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।