Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image

मोरनी हिल्स प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, गर्भवती महिलाओं की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच मोरनी, 9 जुलाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दहिया के मार्गदर्शन में तथा डॉ. ललित चौधरी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वजन, लंबाई, भ्रूण की धड़कन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। डॉ. पारुल शर्मा (डेंटल सर्जन) ने भी गर्भवती महिलाओं के दांतों की मुफ्त जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दिन में दो बार ब्रश करने, भोजन के बाद और रात को सोने से पहले दांत साफ करने की सलाह देते हुए बताया कि इससे दांतों में कीड़ा लगने की संभावना कम होती है और पाचन शक्ति भी बेहतर बनी रहती है। इस अवसर पर एएनएम पूनम सूद और रीना ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दाल, दूध, अंडा और मांस आदि को नियमित आहार में शामिल करने पर जोर दिया। डॉ. ललित चौधरी ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान प्रतिदिन पर्याप्त आराम करने, कम से कम चार घंटे विश्राम करने तथा नियमित व्यायाम और सैर करने की सलाह दी, ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। वहीं एएनएम भगवंती और सीमा ने महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तकनीशियन संदीप कुमार और नीलम शर्मा ने भी जांच कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर एएनएम पूनम सूद, भगवंती, सीमा, रीना, नर्सिंग ऑफिसर योगेश, सिमरन, सागर राणा, सुनील कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Panchkula, Panchkula | Jul 9, 2026

MORE NEWS

फिट माइंड, फिट पुलिस’ विजन: मानसिक रूप से स्वस्थ पुलिसकर्मी ही निभा सकता है बेहतर सेवा का दायित्व - पुलिस कमिश्नर पंकज नैन

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की पहल: पंचकूला पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस के जवानों ने सीखा मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और टीम वर्क का महत्व

पंचकूला/ 09 जुलाई:- पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने ‘फिट माइंड, फिट पुलिस’ विजन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में 8 व 9 जुलाई को दो दिवसीय "माइंडफुलनेस - ए वे टू लिव ए हैप्पी लाइफ एवं एटीट्यूड ऑफ ग्रैटिट्यूड" विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में आत्म-जागरूकता, मानसिक मजबूती, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा, ताकि पुलिसकर्मी शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहकर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से बनाए रख सकें।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में थ्राइव स्किल्स संस्था की संस्थापक प्रीति सिंह ने पुलिसकर्मियों को माइंडफुलनेस, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और टीम भावना से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक अभ्यास करवाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी 24 घंटे आमजन की सुरक्षा में लगे रहते हैं और अक्सर त्योहारों तथा पारिवारिक आयोजनों में भी शामिल नहीं हो पाते। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न तकनीकों के माध्यम से तनाव कम करने, स्वयं को मानसिक रूप से संतुलित रखने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहकर प्रभावी निर्णय लेने के तरीके बताए।

कार्यक्रम के दौरान ब्लाइंड फोल्ड गेम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को टीम वर्क, आपसी विश्वास और प्रभावी संवाद का महत्व समझाया गया। साथ ही परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, नियमित रूप से स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा माइंडफुलनेस के माध्यम से एकाग्रता बढ़ाने, तनाव कम करने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए गए। प्रशिक्षण में आभार का भाव विकसित करने, सकारात्मक सोच अपनाने, बेहतर आपसी संबंध स्थापित करने तथा कार्य के प्रति संतुष्टि और समर्पण की भावना बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि आत्म-जागरूकता, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास किसी भी पुलिसकर्मी की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ, खुशहाल और मानसिक रूप से संतुलित पुलिस बल ही समाज को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम तनावपूर्ण परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने, निर्णय लेने की क्षमता, धैर्य, एकाग्रता, सकारात्मक सोच, टीम भावना तथा कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी पुलिसकर्मियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

फिट माइंड, फिट पुलिस’ विजन: मानसिक रूप से स्वस्थ पुलिसकर्मी ही निभा सकता है बेहतर सेवा का दायित्व - पुलिस कमिश्नर पंकज नैन पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की पहल: पंचकूला पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस के जवानों ने सीखा मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और टीम वर्क का महत्व पंचकूला/ 09 जुलाई:- पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने ‘फिट माइंड, फिट पुलिस’ विजन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में 8 व 9 जुलाई को दो दिवसीय "माइंडफुलनेस - ए वे टू लिव ए हैप्पी लाइफ एवं एटीट्यूड ऑफ ग्रैटिट्यूड" विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में आत्म-जागरूकता, मानसिक मजबूती, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा, ताकि पुलिसकर्मी शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहकर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से बनाए रख सकें। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में थ्राइव स्किल्स संस्था की संस्थापक प्रीति सिंह ने पुलिसकर्मियों को माइंडफुलनेस, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और टीम भावना से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक अभ्यास करवाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी 24 घंटे आमजन की सुरक्षा में लगे रहते हैं और अक्सर त्योहारों तथा पारिवारिक आयोजनों में भी शामिल नहीं हो पाते। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न तकनीकों के माध्यम से तनाव कम करने, स्वयं को मानसिक रूप से संतुलित रखने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहकर प्रभावी निर्णय लेने के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान ब्लाइंड फोल्ड गेम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को टीम वर्क, आपसी विश्वास और प्रभावी संवाद का महत्व समझाया गया। साथ ही परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, नियमित रूप से स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा माइंडफुलनेस के माध्यम से एकाग्रता बढ़ाने, तनाव कम करने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए गए। प्रशिक्षण में आभार का भाव विकसित करने, सकारात्मक सोच अपनाने, बेहतर आपसी संबंध स्थापित करने तथा कार्य के प्रति संतुष्टि और समर्पण की भावना बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि आत्म-जागरूकता, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास किसी भी पुलिसकर्मी की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ, खुशहाल और मानसिक रूप से संतुलित पुलिस बल ही समाज को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम तनावपूर्ण परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने, निर्णय लेने की क्षमता, धैर्य, एकाग्रता, सकारात्मक सोच, टीम भावना तथा कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी पुलिसकर्मियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Panchkula, Panchkula | Jul 9, 2026

जमीन के दस्तावेजों पर फर्जी पहचान बनाकर नशा तस्करी के आरोपी की जमानत कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जमीन के दस्तावेजों पर फर्जी पहचान बनाकर नशा तस्करी के आरोपी की जमानत कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Panchkula, Panchkula | Jul 9, 2026

पंचकूला के सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते जीजा-साले की दोहरी हत्या मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

पंचकूला के सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते जीजा-साले की दोहरी हत्या मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 9, 2026

मोरनी हिल्स प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, गर्भवती महिलाओं की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच मोरनी, 9 जुलाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दहिया के मार्गदर्शन में तथा डॉ. ललित चौधरी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वजन, लंबाई, भ्रूण की धड़कन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। डॉ. पारुल शर्मा (डेंटल सर्जन) ने भी गर्भवती महिलाओं के दांतों की मुफ्त जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दिन में दो बार ब्रश करने, भोजन के बाद और रात को सोने से पहले दांत साफ करने की सलाह देते हुए बताया कि इससे दांतों में कीड़ा लगने की संभावना कम होती है और पाचन शक्ति भी बेहतर बनी रहती है। इस अवसर पर एएनएम पूनम सूद और रीना ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दाल, दूध, अंडा और मांस आदि को नियमित आहार में शामिल करने पर जोर दिया। डॉ. ललित चौधरी ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान प्रतिदिन पर्याप्त आराम करने, कम से कम चार घंटे विश्राम करने तथा नियमित व्यायाम और सैर करने की सलाह दी, ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। वहीं एएनएम भगवंती और सीमा ने महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तकनीशियन संदीप कुमार और नीलम शर्मा ने भी जांच कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर एएनएम पूनम सूद, भगवंती, सीमा, रीना, नर्सिंग ऑफिसर योगेश, सिमरन, सागर राणा, सुनील कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। - Panchkula News