कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, शिक्षक दिवस पर पुलिस ने लगाई ‘साइबर पाठशाला’
कोरबा। जिले में साइबर अपराधों से बचाव और नागरिकों को जागरूक करने के लिए कोरबा पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’ लगातार जारी है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर पाठशाला जागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नितीश ठाकुर के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में नागरिकों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
शिक्षक दिवस के अवसर पर सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी साइबर शिक्षक की भूमिका में नजर आए। पुलिस टीमों ने कोतवाली, सीएसईबी, बाकीमोगरा, दीपका, सिविल लाइन, पाली, बांगो, उरगा, करतला और पसान सहित विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
बाकीमोगरा में SBI बैंक, शासक�
Korba, Korba | Sep 6, 2026