पाली: पाली तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए लगभग 77 शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | Jun 6, 2026 पाली तहसील में डीएम सत्य प्रकाश एवं एसपी ललितपुर मो मुस्ताक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां मौके पर लगभग 77 शिकायती पत्र आये। जिन सभी शिकायती पत्रों को सुनते हुए डीएम द्वारा मौके पर ही लगभग पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष बचे हुए शिकायती पत्रों को संबंधितों को सौंप कर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।