कोतवाली अगस्त्यमुनि में आबकारी अधिनियम के तहत जब्त 6 माल मुकदमती वाहनों की नीलामी 20 अगस्त 2026 को पारदर्शी प्रक्रिया से सम्पन्न हुई। उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की समिति की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। पुलिस जनपद में ऐसे मामलों का त्वरित विधिक निस्तारण जारी रखेगी।