प्रतापगढ़: देल्हूपुर के नौवापुर में पुलिस मुठभेड़ में लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
देल्हूपुर क्षेत्र के ग्राम नौवापुर के पास रविवार को पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में आरोपी आयुष यादव के पैर में गोली लगी, जबकि उपहार मनी उर्फ मोह को मौके से गिरफ्तार किया गया। सीओ विनय प्रभाकर ने रविवार सुबह 9.15 बजे बताया की पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल भेजा गया।