बक्सर: विश्व मृदा दिवस पर लालगंज बक्सर के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान गोष्ठी का आयोजन
Buxar, Buxar | Dec 5, 2024 गुरूवार को कृषि विज्ञानं केंद्र लालगंज बक्सर में विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस दौरान दोपहर 12 बजे किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य विषय "मृदा की देखभाल एवं मृदा क्षरण को रोकने के उपाय " पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी तथा कृषको को जागरूक किया गया। प्रभारी प्रमुख हरिगोविन्द ने कहा कि मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए विश्व मृदा दिवस हर साल मनाया जाता है।