बक्सर: विरोध के बीच जिला प्रशासन ने नगर भवन परिसर में वर्षों से चल रही नर्सरी को अतिक्रमण मुक्त कराया
Buxar, Buxar | Dec 4, 2024 स्टेशन रोड स्थित नगर भवन परिसर से शिव बाग नर्सरी को हटा दिया गया है. बुधवार को दलबल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने नर्सरी के नाम पर वर्षों से कब्जा जमाए परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. यह कार्रवाई पटना हाई कोर्ट के आदेश पर की गई. सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा आदेश निकाला गया था.