बक्सर: जम्मू-कश्मीर में शहीद नया बाजार निवासी के घर मातमपुर्सी में पहुंचे बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी
Buxar, Buxar | Dec 4, 2024 भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी बुधवार को जम्मू कश्मीर में शहीद हुए विनोद केशरी के नई बाजार स्थित आवास पर पहुंच कर उनके पीड़ित परिवार के लोगों से मिले. जहां पहुंचकर उन्होंने शहीद परिवार के लोगों को सांत्वना बंधाया.