बक्सर: रेल यूनियन की मान्यता के लिए बक्सर स्टेशन पर मतदान, रेलवे कर्मियों में रही गहमागहमी
Buxar, Buxar | Dec 4, 2024 रेल यूनियन की मान्यता को लेकर बुधवार को बक्सर स्टेशन के आइओडब्ल्यु के कार्यालय में रेलवे के कर्मचारियों ने वोट डाला. यूनियन की मान्यता को लेकर इस्ट सेंट्रल रेलवे कांग्रेंस व कर्मचारी यूनियन के बीच मुख्य मुकाबला रहा. पहले दिन कुल 312 मतदाताओं ने भाग लिया. कुल मतदाताओं की संख्या 639 है. दानापुर के रेलवे अधिकारी विद्याशंकर सिन्हा प्रोसाइडिंग अधिकारी थे.