झांसी: झांसी में बहन को परेशान करने वाले युवक की भाई ने की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 2, 2026 झांसी के कचहरी चौराहे पर एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक की शर्ट और पैंट उतरवाकर उसकी पिटाई करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पर आरोप है कि वह एक युवती को परेशान कर रहा था। इसी बात से नाराज युवती के भाई ने उसे कचहरी चौराहे पर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।