कोंडागांव: अवैध शराब के साथ अनंतपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने 10 मई को जानकारी देते हुए बताया अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों सोहंगा निवासी गोविंद नेताम और बसंत मांडवी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से 3250 रुपए का अवैध शराब बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है।