कोंडागांव: मर्दापाल तिराहे में रखे स्टॉपर से टकराई बाइक, हादसे में मुलमुला निवासी बाइक चालक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
कोंडागांव नगर के मर्दापाल तिराहे में लगाए गए स्टॉपर में आज शाम जामपदर की ओर से आ रहे एक युवक की बाइक टकरा गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई थी वहीं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल युवक की पहचान ग्राम मुलमुला निवासी मोहित कौशिक पिता महेश कौशिक उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है। जिला अस्पताल में भर्ती।