कोंडागांव: बड़े उसरी के पास गाय से टकराया बाइक,चालक का टूटा पैर,जिला अस्पताल में दाखिल
बाइक सवार जितेंद्र जुर्री ने 10 मई को जानकारी देते हुए बताया की वो और बाइक चालक सुदांस चारामा से जगदलपुर जा रहे थे, इसी दौरान बड़े उसरी के पास उनकी बाइक गाय से टकरा गया,इस घटना में बाइक चालक सुदांस पैर बुरी तरह टूट गया है।जिसे 108 की सहायता से कोंडागांव के जिला अस्पताल लाया गया हैं।