कोंडागांव: अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, पिकअप के चपेट में आने से चिखलपुटी निवासी बाइक सवार की हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलपुटी स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चिखलपुटी निवासी इंग्लिश लहरे पिता अनुरचंद्र लहरे के रूप में की गई है।इंग्लिश लहरें अपने घर चिखलपुटी जा रहा था उसी दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के चपेट में आ गया जिससे उनकी मौत हो गई।