कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने जिला कार्यालय में 10वीं,12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रविण्य सूची में आने वाले बच्चों का किया सम्मान
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम 9 मई को घोषित कर दिए गए हैं। वहीं कोंडागांव जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आज 10 मई को जिला कार्यालय में सम्मान सभा आयोजित कर सम्मानित किया गया है। मिली जानकारी अनुसार बोर्ड की परीक्षाओं में इस वर्ष भी बालिकाओं ने बाजी मारी है।