बांदा: ददरिया गांव में एक महिला को उसके पालतू कुत्ते ने काटा, महिला घायल होकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची
Banda, Banda | Nov 9, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव में रविवार को एक महिला पर उसके ही पालतू कुत्ते ने हमला कर काट लिया। जिससे महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को इसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इसका उपचार किया जा रहा है। महिला का नाम माया है इसने बताया कि मै घर में काम कर रही थी। तभी अपने पालतू कुत्ते के पास मै जैसे पहुंची तो उसने मुझे काट लिया।