बांदा: शहर में यातायात माह के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
Banda, Banda | Nov 8, 2025 यातायात जागरूकता माह को लेकर बांदा शहर के मुख्य चौराहा में शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया और चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस टीम के द्वारा 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। तथा लोगों को यातायात के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया। चेकिंग के दौरान 2 पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व 4 पहिया वाहन को सीट बेल्ट लगाने को कहा।