बांदा: भूरागढ़ बाईपास के समीप मवेशी से टकराकर घायल बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Nov 8, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत भूरागढ़ बाईपास के समीप मवेशी से टकराने की वजह से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।