इकौना: डीएम और एसपी ने सीताद्वार मेले की व्यवस्था का भ्रमण कर लिया जायजा, मेला रहेगा सीसीटीवी और खुफिया पुलिस की निगरानी में
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीताद्वार मेला क्षेत्र मे चल रहे तैयारी का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही चुस्त-दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया गया।वहीं मेले की सुरक्षा के मददेनजर सी0सी0टी0वी0 एवं खुफिया पुलिस की निगरानी रहेगी। दरअसल 15 नवंबर से 17 नवंबर तक सीताद्वार का मेला चलेगा।