चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के श्रवण माता मंदिर में चोरी की वारदात, चांदी के छत्र, दान पत्र सहित अन्य कीमती सामान लेकर हुए फरार
Chomu, Jaipur | May 23, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चीथवाड़ी स्थित प्राचीन श्रवण माता मंदिर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्यद्वार का ताला तोड़कर प्रवेश किया और चांदी का छत्र, दानपात्र सहित कई कीमती सामान चुरा लिया। दर असल घटना का पता शुक्रवार शाम को तब चला जब पुजारी रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।