ठेठईटांगर: चालीस मर्दन घाटी के पास तेज आंधी से सड़क पर गिरे पेड़ से रास्ता हुआ जाम, प्रखंड प्रमुख ने लोगों की मदद से हटवाया
शुक्रवार देर रात तेज आंधी के कारण चालीस मर्दन घाटी के पास एक पेड़ से सड़क पर गिर गया। जिससे ठेठईटांगर सलगापोस सड़क जाम हो गई। सूचना मिलते हैं प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज वहां पहुंचे, उन्होंने वहां मौजूद लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ को हटवा कर रास्ता खुलवाया। इसके बाद जाम में फंसे लोग अपने गंतव्य की तरफ गए।