ठेठईटांगर: बेसराजारा के पास बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल
मुड़िया निवासी प्रेम जोर्ज मुंडू नामक व्यक्ति 29 मई की सुबह अपने भाई विशाल के साथ कमलापानी की तरफ से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में बेसराजारा के पास इसका बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दोनों को कई जगह गंभीर चोट लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। अभी भी दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।