अलसंगा निवासी ज्योति तिर्की नामक वृद्ध महिला 28 मई को सुबह किसी काम से पेड़ के ऊपर चढ़ रही थी। इसी क्रम में पेड़ की डाल टूटने से वह जमीन में गिर गई। जिससे उसे कई जगह गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।