बिरकेरा निवासी नेहा सविता कुल्लू नामक युवती 31 मई की सुबह 8:30 बजे ऑटो से शहर की तरफ आ रही थी। इसी क्रम में लंगड़ा टोली के पास वह चलती ऑटो से नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर और चेहरे में चोट लगी। घटना के बाद उसे ऑटो के सहारे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।