*मायापुर में बिना लाइसेंस खाद बिक्री पर SDM के निर्देश के बाद भी कार्रवाई शून्य*
मायापुर / पिछोर, शिवपुरी। मायापुर में बिना लाइसेंस खाद बेचे जाने और नकली खाद की आशंका का मामला ने उठाया था। इस पर SDM ममता शाक्य ने विभागों को जांच के निर्देश दिए थे।लेकिन आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मायापुर में आज भी खुलेआम खाद बिक रही है। न जांच हुई, न सैंपल लिए गए।इधर एक और आशंका सामने आई है। पिछले दिनों पिछोर खाद गोदाम से चोरों ने खाद चोरी कर ली थी। सूत्रों के अनुसार उस मामले में कई निर्दोष लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी।किसानों को शंका है कि कहीं मायापुर में बिक रही खाद वही चोरी वाली खाद तो नहीं है। क्या चोरी की खाद यहां बेची जा रही है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
किसानों की मांग है कि सभी दुकानों की तत्काल जांच हो, सैंपल लिए जाएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। किसानों को सही दाम पर असली खाद मिलनी चाहिए।
*- सुनील लोधी पत्रकार*
Collector Shivpuri PRO Shivpuri Pritam Lodhi Jyotiraditya M Scindia