*खनियाधाना ITI में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, विधायक प्रीतम सिंह लोधी रहे मुख्य अतिथ *खनियाधाना।* आज रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), खनियाधाना में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पिछोर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रशिक्षित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि आप सभी अपने हुनर, कौशल एवं मेहनत के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें।इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, प्रशिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
समारोह के दौरान विधायक जी का विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से