पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, आर्थिक अपराध इकाई की जांच में हुए कई बड़े खुलासे
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में पूर्णिया के एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा शुरू होने के बाद दो प्रश्नपुस्तिकाएं बाहर भेजे जाने की पुष्टि हुई है। जांच के मुताबिक 18 जनवरी 2026 को पहली और दूसरी पाली में प्रश्नपुस्तिकाएं केंद्र से बाहर भेजी गई थीं।