कोईलवर: रामडीहल टोला में 100 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चाँदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 100 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामडीहल टोला में एक व्यक्ति देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। और आवश्यक कार्रवाई करते हुए गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे जेल भेज दिया गया