शहपुरा: एसडीएम ऐश्वर्या वर्मा का हुआ स्थानांतरण, आदेश जारी
शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा का प्रशासनिक फेरबदल के चलते मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश अनुसार स्थानांतरण किया गया। दरअसल आदेश पत्र की फोटो वीडियो शुक्रवार शाम 4:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्या वर्मा खंडवा जिला पंचायत के सीईओ के पद पर पदस्थ किए गए है।