आमला: आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे वार्ड 02 स्थित राठौर कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में हुए शामिल
Amla, Betul | Oct 13, 2026 मंगलवार को आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे नगर के वार्ड क्रमांक 02 स्थित राठौर कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कथा श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया तथा भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।